सिद्धार्थ नगर भाजपा के जिला महामंत्री ने सहायक विकास अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी है इस मामले में सहायक विकास अधिकारी ने खेसरा थाने में तहरीर दी है।
खेसरहा ब्लाक में तैनात सहायक विकास अधिकारी बालकृष्ण यादव ने पुलिस तहरीर में कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में 18 अगस्त को क्षेत्र के टीकुर गांव से राशन कार्ड सम्बंधित शिकायत आयी थी। शिकायत के आधार पर जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय पर जमा की गई।
विकास अधिकारी का आरोप है की केशभान राय उसी दिन फोन कर गाली देने लगे और कहा की यह हमारा गांव है हमारे गांव में आए तो मारपीट के हाथ-पैर तोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी जिससे मेरी जान का खतरा बना हुआ है। सहायक विकास अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की।
तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री केस भांड राय ने कहा की साजिश के तहत मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी के आरोपों को निराधार और झूठ बताया।

