सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के बगही व गुलरी के मध्य एसएसबी कैम्प महादेव बुजुर्ग के पीछे तथा रेलवे लाइन से सटे एक 35 वर्षीय युवक की लावारिस लाश बरामद हुई है।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के बगही व गुलरी के मध्य एसएसबी कैम्प महादेव बुजुर्ग के पीछे तथा रेलवे लाइन से सटे एक 35 वर्षीय युवक की लावारिस लाश गुरुवार को बरामद हुई है।
ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह रेलवे लाइन से सटे घास में एक लाश को देखकर ढ़ेबरुआ पुलिस को फोन किया।प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा बनवाकर अपने कब्जे में लेकर भेज दिया है।
इसे भी देखें-
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
इस संदर्भ में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

