भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अटल जी की याद में मनाये जा रहे कार्यांजलि सेवा सप्ताह के चरण में गुरुवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां में भाजपा नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डा, चंद्रेश उपाध्याय ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान लगभग दो सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवा वितरित किया गया।
इस दौरान डा, चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा अटल जी की याद में यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 14 सितम्बर से अंत्योदय आंदोलन के प्रणेता पं.दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितम्बर तक कार्यांजलि सेवा सप्ताह को मना रही है।जिसके तहत हम लोग सभी पांचों विधानसभाओं में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें गरीब व असहाय लोगों का इलाज किया जाता है।
इस दौरान डा.अरविन्द शुक्ल,विशाल त्रिपाठी,दिनेश यादव,पशुपति नाथ शुक्ल,सूरज मिश्र,राजू,विनोद यादव,राजन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।

