डुमरियागंज सिद्धार्थनगर-(शबीह हैदर)
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज:-
स्थानीय थाना छेत्र के अंतर्गत पुलिस ने आरोपित पति समेत आधा दर्जन लोगों के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
मामला थाना डुमरियागंज के डीह हल्लौर का है।जहा गांव निवासी फरजाना ने थाने में तहरीर देकर कहा की मेरी शादी मोकीत उर्फ पप्पू के साथ हुई है जो आए दिन देवर व ननद के साथ मिलकर मारपीट करते है और दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते है ।आज भी इन लोगो ने मिलकर मुझे खूब गाली दिया और मारा जिससे मुझे गम्भीर चोट आई है।पीड़ित ने जाच कर आवश्यक करवाही की मांग की है।
इस बारे में कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया गया है।

