इसरार अहमद/आसिफ मसूद सिद्धार्थनगर:माध्यान भोजन योजना हमारे देश की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत स्कूली बच्चों को मुफ्त भोजन प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत सरकार बच्चों के बीच फैली कुपोषण की समस्या से लड़ने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर विद्यालय प्रशासन व ग्राम प्रधान के मिलीभगत से सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे है।
मिश्रोलिया क्षेत्र अंतर्गत खुनियांव ब्लाक में कई ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय व जूनियर स्कूल में बच्चों को माध्यान्न भोजन मैन्यू अनुसार नहीं मिल रहा है व खाने की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग रहे है। लोगों के मुताबिक स्कूल के हेड मास्टर व ग्राम प्रधान की मिली भगत से स्कूली बच्चों के भोजन में भी घोटाला किया जाता है। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नही जाता।
जबकि माध्यान भोजन योजना के नियमानुसार विद्यालय में हर दिन मैंन्यू अनुसार खाना बनना चाहिए लेकिन यंहा सबकुछ अपने मनमानी चल रहा है। यहां स्कूलों में एक ही प्रकार का भोजन पकाया जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने विद्यालयों की इस अनियमितता की जांच की मांग की है व आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

