सिद्धार्थनगर: ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के झकहिया चौराहे पर मो.सफीक पुत्र मेंहदी हसन की इलेक्ट्रानिक की दुकान है और दुकान के पिछले हिस्से में वह अपने परिवार रहता है।मंगलवार की सुबह चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेण्डर फट गया।जिससे घर में रखा नब्बे हजार रुपये नगदी सहित लाखों के जेवर,कपड़े,बर्तन,फ्रिज,वाशिंग मशीन समेत अन्य वस्तुएं व अनाज जल कर राख हो गया।आसपास के लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और किसी को हताहत नहीं होने दिया।आग बुझने तक अग्निशमन विभाग का वाहन नहीं पहुंचा था।



