सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया के रहने वाले धनीराम गुजरात से घर लौट रहा था। जब वह गोंडा रेलवे स्टेशन पर घर आने के लिए गाड़ी में सवार हुआ तो कुछ जहरखुरानो ने उसे जहरीला पदार्थ खिला कर लूट लिया।
सूचना के मुताबिक धनीराम पुत्र सालिकराम गुजरात के वापी में परिवार के पालन-पोषण के लिए रहता था।उसके पुत्र का विवाह अगले महीने को है।जिस के लिए वह घर वापस आ रहा था।
धनीराम वापी से गोण्डा रविवार को पहुंचा।वहां से ट्रेन से परसा जाने के लिए सवार हुआ।सहयात्रियों के द्वारा दिये गये बर्फी को खाने से वह बेहोश हो गया।जहरखुरानों ने उसके पास रखे लगभग पचास हजार रुपये नगद,जेवर व मोबाइल फोन सहित समस्त सामान उठा ले गये।
धनीराम के शरीर पर केवल कपड़े ही शेष बचे थे।भटकते हुए मंगलवार को रात लगभग दो बजे वह बढ़नी पहुंचा।