शनिवार को दोपहर लगभग साढ़े पांच बजे डीआईजी बस्ती रेंज राकेश चन्द्र साहू ने ढ़ेबरुआ कोतवाली का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया।
इस दौरान डीआईजी द्वारा थाना के कार्याभिलेखो( आर्डर बुक,अपराध रजिस्टर,हत्या-बलवा रजिस्टर,आदि) बारीकी से निरीक्षण किया गया।इस मौके पर डीआईजी ने कोतवाली में रखे असलहों का भी स्वयं जांच किया।पुराने कारतूसों को पुलिस लाइन में जमा करवा कर नये कारतूसों को प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस कर्मियों के टर्न आउट पर विशेष ध्यान देने सम्बन्धित आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।
इस दौरान डीआईजी बैरक,भोजनालय,शौचालय,कारागार आदि की साफ-सफाई भी देखी।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपराधों के नियन्त्रण हेतु उचित दिशा-निर्देश भी दिये।इस मौके पर डीआईजी ने परिसर में मौजूद चौकीदारों से उनके मानदेय,पहचान पत्र व उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि चौकीदार थाने और गांव के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है।गांव में दूसरी जगह से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना थाने पर देने का कार्य चौकीदार करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र,शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी शिव सिंह,सीओ सदर दिली कुमार सिंह, प्रभारी थाना निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय,कठेला चौकी प्रभारी शमशेर यादव,बढ़नी चौकी प्रभारी राजकुमार यादव,एसआई अरविन्द कुमार,नेबूलाल,सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संचित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।