इंतज़ार अहमद/आसिफ मसूद सिद्धार्थनगर:मंगलवार को सबका दल यूनाइटेड के तत्वावधान मे 1857 की क्रान्ति मे बलिदान मध्य प्रदेश मड़ला की वीरागना अमर शहीद महारानी अवन्तीबाई लोधी का 160 वा बलिदान दिवस समारोह जगदीश पुर ग्रांट मे मनाया गया।
इन्हें भी देखें
पहली बार उन शूद्रों, अति शुद्रो तथा स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार मिला
समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष सबका दल यूनाइटेड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे पिछड़े समुदाय के महापुरूषो को सम्मान नही किया जाता जबकि महापुरुष देश के लिए शहीद होते है। हर शहीद का सम्मान होना चाहिए। भाजपा हर पिछड़े समुदाय के खिलाफ काम कर रही है।
एक सवाल का जवाब देते हुए प्रमोद लोधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की गोरखपुर व फूलपुर चुनाव के नतीजों ने यह संकेत दे दिया है की जैसे भाजपा हवा की तरह आई थी वैसे ही अब जायेगी।
ईवीएम पर सवाल
साथ ही लोधी ने ईवींएम पर भी सवाल उठाए उन्हीने कहा कि जो देश ईवीएम मशीन बनाते है उनके यहाँ चुनाव बैलेट पेपर पर होता है तो भारत में ईवीएम पर इतना भरोषा क्यों? उन्हीने बैलेट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग की
सभा मे रामनरेश लोधी मंडल प्रभारी केशरी नंदन कौशल जिला अध्यक्ष परशुराम प्रदेश अध्यक्ष सुखराम लोधी महराज सिंह लोधी राजाराम घनश्याम सतबीर नगर जिला अध्यक्ष राम शब्द लोधी तौलने लोधी वी सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

