सिद्धार्थनगर बढ़नी- विकास खन्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत मुजहना निवासी एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्लाह द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत अपने ग्राम सभा में ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कार्य व आय व्यय की जानकारी तीन बार खंड विकास अधिकारी व जिलाधिकारी के माध्यम से माँगी गई लेकिन अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हो सकी वह थक हार कर इस बार फिर से 16.10.2017 को पूछे गये सूचना की छाया प्रति संलग्न कर जिला सूचना अधिकारी से जन सूचना अधिकार 2005 के के परिपेछ कुछ और जानकारियाँ माँगी हैं ।
बी.डी.सी.एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्लाह ने अपने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है कि उक्त दोनों लोगों ने मिल कर मेरे द्वारा मेरे घर में बनें शौचालय का फोटो मेरी गैर मौजूदगी में खींच कर भुगतान करवा लिया गया। मुझे इसकी जानकारी तब हुई जब मैं ने SBM की वेबसाइट पर जाकर देखा तो मेरे नाम से 12000 रू० निकला जा चुका था जिसका पैसा आज तक मुझे नहीं मिला उन्होंने कहा अगर ऐसे ही भ्रष्टाचार व्याप्त रहा तो हर घर शौचालय /स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत आम लोगों को लाभ मिल पाना असंभव है