बढ़नी ब्लाक के घोरही उर्फ रौनिहवा गांव में पाण्डेय क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में ब्लाक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेण्ट के तीसरे दिन खेले गये दो मैचों में मधवानगर और रेड़वरिया की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरे दिन का पहला मैच मधवानगर और दुधवनिया के बीच खेला गया।जिसमें टास दुधवनिया ने जीतकर पहले मधवानगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।मधवानगर की टीम ने निर्धारित दस ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाया और जबाब में दुधवनिया की टीम दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पायी।
दूसरा मैच रेड़वरिया और मुजेहना के बीच खेला गया।मुजेहना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में छः विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाया।जबाब में रेड़वरिया ने नौवें ओवर में ही आठ विकेट खोकर विजयी लक्ष्य 72 को प्राप्त कर लिया।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सूरज पाण्डेय,उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय,रविन्द्र पाण्डेय,अनुज,चिन्टू,
शहबाज,जमाल,प्रेम,शंकर,प्रिन्स,आनन्द आदि मौजूद थे।