सिद्धार्थनगर आकस्मिक रूप से खाली हुए प्रमुख पदों पर उपचुनाव करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है।
जिले में कुल सात ब्लॉकों में प्रमुख के रिक्त पदों पर चुनाव होने हैं जिनमे बढ़नी, खेसरहा, भनवापुर, मिठवल, खुनियांव व डुमरियागंज शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के बाद जिला अधिकारी ने पत्र जारी कर सूचना दी की नामांकन सात मार्च को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, मतदान नौ मार्च को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वही चुनाव के नतीजे भी मतदान समाप्त होने के बाद आ जाएंगे।
चुनाव के तारीखों का एलान होते ही जिले में चुनावी हलचल बढ़ गयी हर प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जुट गया है।


