राजेंद्र राज किशनगंज।ठाकुरगंज प्रखंड के पूर्वोत्तर दिशा में स्थित पंचायत कुकुरबाघी के गन्धुगछ गांव में आयोजित चार दिवसीय मां भगवती मेला का समापन बुधवार को हो गया।
बुधवार को बूंद नदी के किनारे लगने वाले माता भगवती मंदिर में माथा टेकने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रखंड ठाकुरगंज का सुप्रसिद्ध व आस्था के रूप माना जाने वाला माता मेला में भक्तजन अपनी मनोकामना पूरी होने पर अथवा मन्नतें मांगने काफी संख्या में पहुंचते है।
शीतलहरी व कड़ाके की ठंड में भी लोग पड़ोसी राष्ट्र नेपाल, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल एवं जिला के अन्य प्रखंडों सहित दूर दराज स्थानों से भी लोग मेला में पहुंचे।चार दिवसीय माता मेला का समापन कार्यक्रम में पूजा आयोजन समिति ने माता के दर्शन को पहुंचे सभी भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किए गए।
इस बाबत मेला व पूजा आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह पंचायत के मुखिया रविन्द्र चन्द्र सिंह बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भक्तजनों की काफी भीड़ उमड़ी। नेपाल देश से काफी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। वहीं मां भगवती की पूजा करने वाले पुरोहित रामनाथ सिंह बताते है कि मां की पूजा पौष पूर्णिमा के दिन सोमवार को वेद मंत्रोच्चारण के साथ शुरु की गई। कमेटी द्वारा चार दिवसीय इस पूजन कार्यक्रम में दूर-दूर से नाटक मंडली आकर पारंपरिक नृत्य एवं गायन कौशल का प्रदर्शन किया गया। वहीं मेले की भीड़ को नियंत्रित एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद दिखे।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया सुदामा पाहन, पंसस श्रीलाल राय,पूर्व पंसस मणिकांत सिंह आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वर्षो से चले आ रहे मेले के आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,सचिव गणेश सिंह व सदस्य के रूप में वसंत कुमार सिंह,आलन सिंह,असी लाल सिंह, मलीन सिंह, ज्योतिन सिंह, हरेन्द्र सिंह, जोगेन सिंह आदि सहित सदस्यों की महत्ती भूमिका रही।