सिध्दार्थनगर
उन्होंने बताया कि जब केन्द्र व प्रदेश की सरकारें स्वच्छता को अभियान के रुप में ले रही हैं तो ग्रामीणों को भी खुले में शौच से होने वाले नुकसान के बारे में जानना होगा।ब्लाक प्रेरक नदीम हुसैन द्वारा इस मौके पर ग्रामीणों को शौचालय के नक्शे के माध्यम से कम पैसे में अच्छा शौचालय बनाने के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया।इस अवसर पर सीएलटीएस टीम द्वारा ट्रिगरिंग का कार्य करवाया गया।इस दौरान टीम पांच दिन गांव में रुककर लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगी।
इस दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रेड़वरिया, इश्तखार अहमद,जितेन्द्र कुमार मौर्य,मनोज राणा,पशुपति,कमला प्रसाद,रामबहादुर,राजकिशोर आदि लोग मौजूद थे।


