बलरामपुर
घने कोहरे के कारण बौद्ध परिपथ पर लोगों के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पानी भरे खाई में पलट गई. बाराबंकी से पाटन देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. बस में करीब 70 यात्री थे. जिसमें 40 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में 4 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बाकी यात्रियों को प्राथमिक इलाज के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर से छुट्टी दे दी गई है.
अमर उजाला के मुताबिक: यह बस सीतापुर तथा बाराबंकी से यात्रियों को लेकर देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर के लिए रवाना हुई थी. बस में बैठे सभी यात्री तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे. देवी पाटन से होते हुए चित्रकूट मैहर देवी तथा वाराणसी तक बस को जाना था. मंगलवार की सुबह बलरामपुर तुलसीपुर के बीच बौद्ध परिपथ पर लव कामा गांव के पास घने कोहरे के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरेगा खाई में गिर गई. बस पलटते ही यात्रियों ने रोना भी बिल.खना चालू कर दिया. यात्रियों को आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच कर यात्रियों को पानी तथा बस से बाहर निकाला.
एंबुलेंस की सहायता से यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया. यात्रियों ने बताया बस ओवरलोड थी 56 यात्री के जगह 70 यात्रियों को बैठाया गया था. यात्रियों की पहचान इस तरह गुलाबो 50 वर्षीय मोहम्मद पुर ख्वाजा बाजार, कमलेश कुमार बाबा पुरवा, बालक राम हेमंत पुर, राम सजीवन दुल्लानगर, शारदा तथा शोभा पुरवा, पुष्पा देवी, जगदीश, पूनम, राजकुल आदि के रूप हुई है.
अधिकांश घासलों को मामूली चोट के कारण प्रथमिक इलाज के बाद सीएचसी तुलसियपुर से छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया है. चार यात्रीयों को गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
मौके पर थानाध्यक्ष महराजगंज तथा प्रभारी निरक्षक तुलसिपुर पहुंच कर गांव वालों के सहायता से सभी घयलों व अन्य यात्रीयों के सहायता किए. सभी यात्रीयों को वाहन की व्यवस्था कर के उनके घर भेज दिया गया है. दुर्घटना के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया है. मामले के छानबीन में पुलिस जुटी है

