सिद्धार्थनगर:दूसरे की जमीन के कागजात पर फर्जी ढंग से अपना नाम दर्ज करवा एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अधिगृहित जमीन पर 1.24 करोड़ का मुआवजा हडप कर लेने मामला सामने आया है. असली भू-स्वामियों द्वारा की गई शिकायत पर हुई जाँच मे मामला सही मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 व 420 मे मुकदमा दर्ज किया गया.
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएच 233 के बगल राजस्व गाँव गोडियाजोत तप्ता असनार मे अली, मोहम्मद, नूरमोहम्मद व अब्दुल रशीद पुत्र झींगुर के नाम से 0.1640 हेक्टेयर भूमि है. इसे राजेन्द्र नगर निवासी मो. शमीम पुत्र अब्दुल खालिद द्वारा कूटरचित ढंग से अपना नाम दर्ज करवा लिया.
बस्ती-बाँसी मार्ग का एनएच द्वारा चौडीकरण कार्य शुरू होने से इस आराजी का 0.1121 भू-भाग एनएच मे अधिगृहीत कर लिया गया. इसके बदले फर्जी भूस्वामी को 1.23 करोड़ 61 हजार रुपए का भुगतान भूमि अधिगृहीत अधिकारी राजेश कुमार को दे दिया.
जानकारी जब असली भू-स्वामियों को मिली तो उन्होने एसडीएम व डीएम तक सबूत सहित शिकायत किए. इस पर डीएम ने एसडीएम को जाँच करने के निर्देश दिए. एसडीएम व भू अध्यापित द्वारा किए गए जाँच मे पता चला कि उक्त जमीन के कागजात पर इसके असली भू-स्वामियों का नाम खारिज कराकर अभियुक्त ने अपना नाम दर्ज करा लिया है. इससे एनएच का मिलने वाला मुआवजा फर्जी भूस्वामी को मिल गया.