सिद्धार्थनगर : थाना इटवा के अंतर्गत खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर बैठे युवक की जान चली गई. यह दुर्घटना हरी खास की है. बुरी तरह जख्मी नंदू 27 वर्ष मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. युवक के मृत्यु के बाद से गांव में कोहराम मचा गया.
पुलिस करवाई के उपरांत युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्राम हरी घास के निवासी नंदू 27 वर्ष पुत्र राजू अपने खेत का जुताई करा रहा था. ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर पर बैठा था. जुताई के दौरान अचानक को ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. जब तक ड्राइवर ट्रेक्टर को रोकता युवक रोटावेटर की चपेट में आ चुका था. घटनास्थल पर पहुंची.पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. एसअो इटावा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है.
