बढ़नी ब्लाक के मुजेहना गांव में हिन्दु युवा वाहिनी व ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक भी किया।इस दौरान हियुवा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि गंदगी से रोग फैलता हैं।गंदगी को साफ कर हम रोगों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूरे देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा है।यह लक्ष्य बिना आमजनमानस के सहयोग के पूरा नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम केवल अपने घर ही नहीं बल्कि अपने पूरे गांव को स्वच्छ करेंगे और अन्य लोगों को भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।इस मौके पर पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चला।इस अवसर पर ब्लाक संगठन महामंत्री दीपू जायसवाल,ब्लाक मंत्री मनोज पाण्डेय,भानु प्रताप सिंह,मनीराम यादव,बृजेश अग्रहरि,सचिन अग्रहरि,मंगनीराम गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।
