सिद्धार्थनगर बढनी:नगरपालिका परिषद बढनी से हिंदु युवा वाहिनी व भाजपा दोनो आमने सामने हैं। एक तरफ भाजपा से सुनील अग्रहरी व दूसरी तरफ हियुवा से बिन्दु सिंह पत्नी भानू सिंह चुनाव मैदान मे हैं। शोहरतगढ विधायक चौधरी अमर सिंह ने भाजपा से किनारा कर हियुवा के प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
शुक्रवार को बढनी चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को विधायक चौधरी अमर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढनी के विकास पर विराम लगा है इसलिए बढनी को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए हियुवा के प्रत्याशी भानू सिंह के पक्ष मे वोट करें। इस मौके पर भानू सिंह ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से शंख चुनाव चिह्न पर वोट की अपील की।
इस अवसर पर चौधरी अमर सिंह, भानू सिंह, विजय चौधरी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हियुवा बढनी व अन्य हियुवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।