सिद्धार्थनगर:बांसी राप्ती पुल से रविवार देर शाम एक रेलवे कर्मचारी ने छलांग लगा दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद बी उसका कोई सुराग नही मिला। वह संतकबीरनगर से नरकटहा अपने ससुराल आ रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।
सूचना के मुताबिक धर्मसिंह थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सवाइपार निवासी राजाराम बिंद रेलवे मे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उनका ससुराल नरकटहा के निराला नगर मे है। लगभग एक माह पहले वह घर से ड्यूटी के लिए गोरखपुर गया और पत्नी मायके आ गई। इसके बाद से पति पत्नी मे कोई सम्पर्क नही था। राजाराम की पत्नी निरही ने बताया कि पति ने रविवार दोपहर फोन कर उसे बांसी रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया। वहा काफी देर तक दोनो साथ रहे। शाम के समय वह पति को साथ लेकर मायके लौट रही थी। दोनो राप्ती पुल के बीच मे पहुंचे, तभी राजाराम ने नदी मे छलांग लगा दी।
पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरो की मदद से राजाराम की तलाश शुरू की गई लेकिन उसका कोई सुराग नही मिल सका। पत्नी के मुताबिक पति मानसिक रूप से तनाव मे था।