गोंडा :इटियाथोक कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरौरा भर्रापुर के मजरे नरौरा की रहने वाली वृद्ध महिला रामकली की हत्या छोटा बेटा ने कर दिया. रामकली के दो लजके हैं राजाराम और भगवान दीन. दोनो लडके अभी अविवाहित हैं. छोटा बेटा मानसी रूप से कमजोर है. कुछ दिन पहले अपने भाई राजाराम पर जानलेवा हमला किया था. मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण जिस बेटे को को उसकी वृध्द माँ 40 वर्षो तक पालती रही उसी बेटे ने शुक्रवार की रात को बन्द कमरे मे अपनी 75वर्षीय मॉ को कुल्हाड़ी से मार डाला. हत्या करने के बाद कमरे में शव के पास पूरी रात बैठा रहा. शनिवार की सुबह कमरे का दरवाजा बन्द देखकर मृतक के बड़े बेटे ने गाव वालो को बुलाया कर दरवाजा खुलवाया अन्दर का नजारा देखकर सबके होश उड गए. पूरे गांव मे अफरा तफरी मच गया. आनन फानन मे कोतवाली सूचना दी गई.
मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसकी इन हरकतो से परेशान होकर रामराज अलग घर बना कर रहे रहा है. रामराज के अनुसार उसकी मॉ भगवान दीन का देखभाल करने के लिए उसके ही रह रही थी. सूचना मिलते ही थानाध्यछ दुर्गेश प्रताप सिंह मौके पर पहुचे शव को कमरे से बाहर निकलवाया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले मे रामराज ने अपने भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. थानाध्यछ दुर्गेश सिंह ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ़्तार कर साथ ले गई
