ढेबरूआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ड़ढहुल के पास से ग्रामीणों ने रविवार सुबह चरगहवा नदी के रास्ते ले जाए जा रहे 6 पशुओ को चोरो के चंगुल से मुक्त कराया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर नदी के रास्ते भाग निकले। मौके से उनका बैग व चप्पल भी पाया गया है बाद में नेपाल से पहुंचे पशुपालकों को पहचान के बाद भैंस सुपुर्द कर दिया गया ।
सूचना के मुताबिक नदी के पास खेल रहे बच्चों की नजर चोरों पर पड़ी बच्चों ने शोर मचाया तो पशु चोर पशुओं को छोड़ कर भाग खड़े हुए। नेपाल के दया नगर से भैंस खोजते खोजते पशु पालक गांव पहुंचे उनके पहचान पत्र नागरिकता प्रमाण चे कागजातों से पहचान के बाद भैंसो को उन्हें दे दिया गया। पशु पालकों ने बताया कि उनकी भैंस दोपहर में अचानक चोरी हो गई थी। उसके बाद से ही वाह पशुओं की खोजबीन कर रहे थे।