जिले मे भीषण बाढ़ से मची तबाही मे अपना सब कुछ गवाँ चुके लोगों मे जमीअत अहले हदीस ने राहत सामग्री बाँटकर पीडितों की मदद की. सबसे ज्यादा प्रभावित गाँव सतवाडी जहाँ बूढ़ी नदी का बाँध टूट जाने से करीब 14 घऱ बाढ़ मे बह गए थे। और वहाँ के तमाम घरों मे पानी घुस गया था।
जिला जमीअत अहले हदीस सिद्धार्थनगर के मौलाना अब्दुल इब्राहिम मदनी और नाजिम मौलाना अब्दुल मन्नान सल्फी के अगुवाई मे वहाँ जमीअत के मौलाना अब्दुलरब सल्फी, मौलाना अबुबकर सल्फी,मौलाना अबेदुलरहमान, मौलाना मो. सल्फी, भी पहुचें। जमीअत मे बाढ़ पीडितों मे नकद रूपये, नए कपड़े और दवाएं बाटी। राहत के काम को बेहतर ढंग से करने के लिए जमीअत के जिम्मेदारों द्वारा पहले ही एक लिस्ट तैयार कर ली गई थी। इससे राहत काम मे काफी मदद मिली।
जिला जमीअत ने इस गाँव और इसके अासपास के गाँवों के बिमार लोगों के लिए मेडिकल कैम्प भी लगाया और लोगों को दवाएं भी दी गई। डा. शराफुद्दीन खाँ बढ़नी ने अपने टीम के साथ लगभग चार घंटो तक महिला, पुरूष व बच्चो की जाँच करने के बाद सैकड़ो मरीजों को दवाएं दी। जमीअत के इस सहायता लोग काफी प्रभावित हुए।
जिला जमीअत के जिम्मेदारों ने राहत सामग्री जमा करने और इसे पीडितों तक पहुचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सदर जमीअत ने इन सब के कामों को सराहते हुए इन का धन्यवाद किया।

