लोहिया अस्पताल के सामने नाले में मिली लाश, इस बार फेंका गया नवजात लड़का
ये तस्वीर रोंगटे खड़े करने वाली है। मौके पर मौजूद लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनकी रूह कांप गई।
ये तस्वीर लखनऊ के लोहिया अस्पताल के सामने के नाले की है। यहां से गुजरने वाले लोगों को बुधवार सुबह कचड़े के साथ किसी जीव के पड़े होने का अंदेशा हुआ। गौर किया तो नवजात की लाश दिखी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से लाश को निकलवाया। इसके बाद डेडबॉडी मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि लाश लड़के की है। बच्चे ने डायपर भी पहना हुआ है। लाश नाले में किसने फेंकी, पुलिस छानबीन कर रही है।
बता दें कि बीते दिनों लोहिया अस्पताल के मॉर्च्युरी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। यहां रखी एक महिला की लाश को कुत्ते नोच नोच कर खा गए थे। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।