बाँसी से होकर गुजरने वाले दो बाँधो मे रिसाव होने से लोग डरे हुए है। बाँसी नौगड से गए नरकटहा-सोनखर बाँध पर तीन जगहो पर रिसाव हो रहा है। रिसाव के कारण पानी नदी का पानी बांध के अन्दर फैल रहा था।
लोगों का आरोप है कि इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई है लेकिन वह रिसाव रोकने का कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। इसी तरह बांसी-इटवा मार्ग के पुर्वी तरफ से होकर गए बाँसी डुमरियागंज बाँध से रतनसेन इंटर कालेज देवियापुर चौराहे के पास रिसाव हो रहा है। यह पानी सडक से होते हुअ सीधे रतन सेन डिग्री कालेज के परिसर मे भर रहा है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है लेकिन रिसाव रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं हुआ है। वहीं नरकटहा प्रोटेक्शन बाँध पर एक बडा होल गया है, इसे न भरे जाने से चिंतित सभासद से स्वयं मजदूर रख कर होल का मरम्मत करवाया।
