मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद में दो दर्जन गायों के मरने की खबर सुनते ही पूरे जनपद में हड़कम्प मच गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खैरी शीतल प्रसाद लालखां के अनुसार टोले में दो गायें और मर गयी हैं।टोले में मरने वाली गायों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है
आनन-फानन में डीएम ने लखनऊ बात कर रात में ही जरुरी दवाओं को मंगाया और सुबह से ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.फणीश सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकीय दल बीमार पशुओं के इलाज में लगा रहा।लगभग शाम को चार बजे डीएम स्वयं सीडीओ अनिल कुमार मिश्र,जेडी पशु चिकित्सा डा.एसके अग्रवाल,एसडीएम शोहरतगढ़ एसपी सिंह,बढ़नी खण्ड विकास अधिकारी संजय नायक व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खैरी टोले में पहुंचे और मातहतों को टोले साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दिया।उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी से मृत पशुओं को गड्ढ़ा खोद कर दफनाने का आदेश दिया।उन्होंने पशुओं के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत भी अधिकारियों को दिया।