अनवर शाह
बर्डपुर । सिद्धार्थ नगर
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शोहरतगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम पल्टा देवी मे आज सुबह बिजली की चपेट मे आने से एक भैंस की मौत हो गई।
सूचना के मुताबिक शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पल्टा देवी मे सुबह के समय भैंस पोखरे मे पानी पीने जा रही थी। राम मिलन मौर्या पुत्र छोटेलाल की भैंस अचानक से LT विद्युत पोल के पास करंट की चपेट मे आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विद्युत पोल के सम्पर्क मे आते ही भैंस की मौत हो गयी ।
मौके पर विद्युत विभाग के जेई को फोन किया गया वह नही आए। मौके पर लेखपाल पहुचें। मृत भे़ैंस की फोटो लेकर पशु विभाग को इस घटना कि सूचना दी।