स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को विधायक व बीडीओ बढ़नी ने किया जागरूक
सिद्धार्थनगर: बढ़नी विकास खण्ड परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की गोष्ठि किया गया है।जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया।महिलाओं ने प्रार्थना कर अपनी विकास पर चर्चा किया।खंड विकास अधिकारी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दिया।बी एम एम उमेश भारद्वाज ने समूह की गठन व उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दिया।विधायक चौधरी अमर सिंह ने महिलाओं से जुड़ी समस्या को जाना।सरकार की योजनाओं के लाभ दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।आगामी समय में महिलाओं के साथ गोष्ठि किया जाएगा।जिसमें उनसे जुड़ी हर पहलुओं को शासन स्तर तक पहुँचाया जाएगा।इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की सैकड़ो महिलाओं सहित एडीओ आइएसबी राजेन्द्र यादव,विजय सिंह चौधरी, कमलेश,सरताज अहमद अंसारी,दीनानाथ आदि लोग मौजूद रहे।