सरकार द्वारा महिला शसक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उसी कड़ी में गांव में महिला समूह बनवाकर उन्हें उनकी क्षमता अनुसार कार्य देकर सशक्त बना रही है। विगत कुछ माह से ग्राम पंचायत अहिरौला में कोटा निरस्त था। निरस्त कोटा दूसरे गांव में अटैच किया गया था।
प्रशासन की देख रेख में ग्रामवासियों का खुली बैठक हुई जिसमें भारतीय नारी स्वयं सहायता समूह को कोटा संचालन के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया। सारी कागजी क्रिया कलाप को पूर्ण होने के बाद कोटा उठान महिलाओं ने किया। ग्रामवासियों ने महिलाओं के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कोटा का दुकान संचालित से पूरा गांव बहुत खुश हैं।
इस मौके पर विश्व सेवा संघ अध्यक्ष सुनील केसी,धर्मलक्ष्मी, सुखराजी, अनूपा चौधरी, सुनीता, नायनमती, कोलिका, श्री राम, पतिराम, जय प्रकाश, भोला, चूल्ही, विजय सिंह चौधरी, माता प्रसाद, लवकुश, प्रिन्स, सर्वजीत पाल सहित सभी आदि ग्रामवासी मौजूद रहें।