सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ शांति निकेतन इंटर कॉलेज छतहरी के प्रांगण में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण किया गया,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिवस को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वस्तुतः गांधीजी विश्व भर में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के अनूठी पहल पौधारोपण कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ।
शांति निकेतन इंटर कालेज छतहरी शोहरतगढ़ के प्रांगण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस बनाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सरोज के हाथों दर्जनों जगहों पर पौधरोपण किया ।
पौधारोपण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण का संकल्प लिया, एक-एक पौधे लगाने की शपथ ली।
गांधी जयंती के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम के द्वारा सिद्धार्थ वेलफेयर सोसइटी प्रबंधक वकार मोइज खान ने कहा कि हमारे समाज में पेड़-पौधे को माता-पिता का दर्जा दिया गया है, इसका अभिप्राय यह है कि जब कोई व्यक्ति थका हारा धूप में पेड़ के नीचे जाता है तो उस समय वह पेड़ मां की ममता की आंचल के समान छाया देती है, और जब कोई व्यक्ति भूखा हो तो यह पेड़ पिता के समान अपने फल को व्यक्ति को अर्पण कर देता है।
प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि गांधी जयंती पर पौधारोपण कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, इस कार्यक्रम पर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी को बधाई देता हूं, कि सभी लोग सहभागी बनकर पर्यावरण बचाने का संकल्प ले।
पौधारोपण कार्यक्रम में राजेश दत्त शुक्ला, दिनेश तिवारी, उमेश चंद,
वकार खान, छात्र नेता मोहम्मद शहजाद, अरमान अंसारी, धर्मेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।