अब्बास रिज़वी
सिद्धार्थनगर-- हल्लौर में इमाम हुसैन सहित उनके 71 साथियों का चेहल्लुम मनाया जाएगा।कर्बला हमारे लिए एक अमर आदर्श है।क्यों कि दसवीं मोहर्रम की घटना, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का आंदोलन, और अन्य धार्मिक अवसर इस्लामी इतिहास का वह महत्वपूर्ण मोड़ हैं जहां सत्य और असत्य का अंतर खुलकर सामने आ जाता है।
इमाम हुसैन के बलिदान से इस्लाम धर्म को नया जीवन मिला और इसके प्रकाशमान दीप को बुझा देने पर आतुर यज़ीदियत को निर्णायक पराजय मिली। इस घटना में अनगिनत सीख और पाठ निहित हैं।दरअसल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी हमें अत्याचार और आतंक से लड़ने की प्रेरणा देती है। इतिहास गवाह है कि धर्म और अधर्म के बीच हुई जंग में जीत हमेशा धर्म की ही हुई है। इमाम हुसैन और उनके साथियो का चेहलुम कल है।
परवाने विलायत के बैनर तले राहगीरों को मास्क व पानी वितरित किया गया। कोरोना के खिलाफ लोगो को जागरूक किया गया। उनसे सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने व शारीरिक दूरी अपनाने का आग्रह किया गया।। कमेटी के सभी सदस्यों ने मुख्य मार्ग डुमरियागंज बस्ती पर सभी आने जाने वाले लोगों को मास्क व पानी वितरित किया इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण के पत्रकार पप्पू रिज़वी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कमेटी में आदिल अब्बास, रौनक अब्बास, इरशाद हैदर,सज्जाद,साहिल,कुमैल,शोज़फ़, इंतेखाब अज़हर, सैफ अली,हैदर रज़ा,चंकी, हसन न्यूटन,कैफ के साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
