सद्दाम खान
2 अक्टूबर गाँधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जातिमुक्त भारत के वादे को पूरी करने के लिए उठी मांग
सबल संस्थान के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक उपवास
जिला अधिकारी दीपक मीणा को प्रधानमंत्री जी के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया
सांसद श्री जगदंबिका पाल जी ने दिया हर सम्भव सहयोग का आश्वासन
सिद्धार्थनगर :जिला मुख्यालय पर जाति मुक्त भारत बनाने में सबल संस्थान व सामाजिक कार्यकर्तओं ने उपवास किया।
भारत को जाति मुक्त बनाने में ठोस कदम उठा कर जाति मुक्त करने में ही इस देश का उत्थान और विकास निहित है।कई जाति होने के कारण अलग-अलग विचारधारा से तरक्की और विकास में बाधक होता है। अगर यह जाति मुक्त भारत बन जाएगा तो भारत को विश्व में सोने की चिड़िया बनने में कोई कोर कसर नहीं रहेगा। जाति प्रथा देश के लिए बाधक बन के विकास को अवरुद्ध कर रखा है।
इस बात को लेकर सबल संस्थान के सचिव दीनानाथ का कहना है कि जब तक भारतवर्ष में जाति नाम की चीज से जो जुड़ा रहेगा तब तक देश का विकास संभव नहीं होगा। हम सब को मिलकर भारत देश को जाति से मुक्त ही करना मेरा परम उद्देश्य है।
इस बात को लेकर 2 अक्टूबर गाँधी जयंती पर 2020 को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय उपवास रखा गया ताकि भारत देश जाति मुक्त हो सके और इसके माध्यम से माननीय देश के प्रधानमंत्री महोदय को एक संदेश देना चाहते हैं कि उन्होंने देश को जाति मुक्त बनाने के लिए आश्वासन दिया था।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जयंती पर हम आप सबको व प्रधानमंत्री को याद दिलाना चाह रहे हैं कि जिस तरह से तमाम मुद्दों को उन्होंने समाप्त किया है। उसी तरह से जाति मुक्त भारत को भी देश से समाप्त करने की ठोस कदम उठाकर ठोस कानून बनाया जाये। जिससे बिना भेदभाव के भारतवर्ष को ऊंचाइयों तक ले जाने और विश्व गुरु बनाने में कोई बाँधा व रूकावट न हो।
इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठन के लोगों ने सहभाग किए। इस कार्यक्रम में विश्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील केसी,होली प्रसाद, जितेंद्र पाठक, श्यामलाल शर्मा,समय प्रसाद पाठक, मनोज कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, जगद प्रसाद उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहें।