सद्दाम खान
हरिद्वार से सिद्धार्थनगर आ रहे श्रद्धालुओ से भरी कार बहराइच में बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, चार की मौत छ:लोगो की हालत गंभीर
सिद्धार्थनगर:हरिद्वार से सिद्धार्थनगर आ रहे श्रद्धालुओ से भरी कार बहराइच में बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, जिसमें चार की मौत हो गई और छ: लोगो की हालत गंभीर है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद से हरिद्वार से करीब दस लोग गए थे. वापस लौटते समय सभी एक स्थान पर भोजन करने के बाद सिद्धार्थनगर जनपद के लिए निकल पड़े.
बहराइच जिले के हरदी थानाक्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि ड्राइवर को झपकी लगने की वजह से कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. सड़क हादसा इतना भयानक था कि चार यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में कुल छ: लोग घायल हो गए. दो की हालत चिंताजनक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
उक्त लोग यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के पुरानी नौगढ और तेतरी बाजार के है.
मृतकों में अनीता देवी उम्र 42 वर्ष, निशा उम्र 7 वर्ष, मिश्रावती उम्र 44 वर्ष, रीता देवी उम्र 40 वर्ष, जबकि घायलो में 1- विकास उम्र 32 वर्ष 2- अंकित उम्र 17 वर्ष 3- संगीता उम्र 23 वर्ष 4- विशाल उम्र 15 वर्ष 5- सच्चिदानंद पाठक 6- दिलीप कुमार उम्र 24 वर्ष है. इस घटना की खबर सुनते ही उनके घरों में कोहराम मच