सद्दाम खान
संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलेगा
अधिशासी अधिकारी :राजन गुप्ता
सिद्धार्थनगर/बढ़नी : नगर पंचायत बढ़नी के सभागार कार्यालय में संचारी रोग से बचाव नियंत्रण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिशासी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न ।
शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए एक्जीक्यूटिव आफीसर राजन कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम एक अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अन्तर्गत नालियों की सफाई , दवाओं का छिड़काव , एंटी फाॅगिग , एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाना है जिससे डेंगू , मलेरिया आदि फैलने वाले रोगों से बचा जा सके।
प्रत्येक वार्डो के गली कूचो में व्याप्त गन्दगियो की नियमित सफ़ाई करना नितान्त आवश्यक है। डेंगू , मलेरिया , टायफाइड आदि संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी करना है। वार्डवार निरीक्षण करने वाली आशा बहुओ तथा आंगनबाडी व एनम के सभासद अपने वार्ड में सहयोग करे जिससे उक्त रोगो को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान बढ़नी पीएचसी के बीपीएम पीयूष , यूनिसेफ के राजन कुमार सभासद मोहम्मद आलम , त्रियुगीनाथ अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि , संजय जायसवाल , सफाई नायक हरीश , चन्द्र प्रकाश सुपरवाइजर , कम्प्यूटर आपरेटर पवन कुमार त्रिपाठी , श्रीनिवास मिश्रा लाइन मैन आदि मौजूद रहे।