लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत देखने के बाद बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में मां और बेटे की अमेठी और रायबरेली की सीट छोड़ने का फैसला किया था गठबंधन दोनों पार्टियों का मानना था उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को इससे ज्यादा लोकसभा सीटें नहीं दी जा सकती हैं
प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का रोड शो देखने के बाद दोनों पार्टियां अचानक 10 गुना ज्यादा सीटें देने पर गौर करने लगी. अब कांग्रेस को 15 से 20 सीटें देने की बात चल रही है।
वहीं प्रियंका गांधी ने 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर चार दिनों तक लखनऊ कांग्रेस ऑफिस में रहने का एलान भी दोनों पार्टियों के परेशानी का कारण भी बन सकता है। अपने इस अभियान के दौरान प्रियंका उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों का दौरा करने के साथ ही दूसरी पार्टियों से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओ को पार्टी में शामिल कर सकती हैं।
कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव और यूपी के पूर्वांचल की 48 लोकसभा सीटों का इंचार्ज बनाने का एलान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। प्रियंका के पार्टी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया है।
सोमवार को प्रियंका जब लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर पहुँची तो इनके स्वागत के लिए एअरपोर्ट से कांग्रेस ऑफिस तक जनसैलाब उमड़ पड़ा इस मौके पर महिलाओं की तदाद भी बड़ी संख्या में दिखी।
प्रियंका के रोड़ शो के बाद एक तरफ बीजेपी की नींदें उड़ गई तो दूसरी तरफ सपा बसपा गठबंधन की परेशानी अचानक से बढ़ गई। विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी ने सपा से गठबंधन किया था लेकिन सपा को इससे कोई बड़ा फायदा नही मिला।
लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और निषाद पार्टी ने गठबंधन किया और कांग्रेस को इस गठबंधन से दूर रखा। बीएसपी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने बीजेपी के मुंह से गोरखपुर, फूलपुर और कैराना की सीटें छीन ली थी।
इसके बाद महागठबंधन बनाने का एलान किया गया था जिसमे कांग्रेस को भी शामिल करने की बात कही गई थी। इस गठबंधन में सपा और बसपा को 30-30 और कांग्रेस, निषाद पार्टी, पीस पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल को 20 सीटें देने की खबर थी। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती का रवैया देखकर कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नही किया गया।
गठबंधन की दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित करते हुए राहुल के लिए अमेठी और सोनिया गांधी के लिए रायबरेली का सीट छोड़ने का एलान करके आपस में 38-38 सीटो का बटवारा कर लिया। बाकी दो सीटें आरएलडी को देने का एलान किया था।
सोमवार को लखनऊ प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के रोड़ शो उमड़ा जनसैलाब सबकी नींद उड़ा रहा है।