विनोद चौधरी सिद्धार्थनगर। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे बढ़नी में भाजपा के एक युवा नेता ने मुहल्ले की ही एक लड़की की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की। लड़की की चीख पुकार सुन वहाँ पहुँचे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। युवा नेता की पिटाई के बाद लोग उसके खिलाफ मुकदमा लिखवाने के लिए रात 9 बजे तक डटे रहे।
सूचना के अनुसार बढनी के चट्टी बाजार मुहल्ले में रात आठ बजे के आसपास मेडिकल स्टोर चलाने वाले युवक ने उसी मुहल्ले की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अंधरे में पकड़ लिया और उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करने लगा। बताते है कि वह युवक उस लड़की पर काफी दिन से बुरी नजर रखता था। लड़की के चीखने और रोने की बात सुन कर जब कुछ लोग उस तरफ दौडं तो युवा नेता क अपनी दुकान खुली छोड़ कर भाग निकला।
लिंक पर क्लिक करें जुड़े पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
बताया जाता है कि भाग कर युवा नेता पुलिस चौकी के दो सिपाही लेकर अपनी दुकान बंद कराने के लिए लौटा तो वहीं उपस्थित लोगों ने उसकी जम कर पिटाई की। लोग उसे काफी देर तक पीटते रहे, बाद में वहां कई पुलिस वाले आये और युवा नेता को पकड़ कर ले गये। इस दौरान भीड़ भी चौकी पहुंच कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगी।
घटना की जानकारी होते ही भाजपा के कुछ नेता भी वहां आकर युवा नेता के बचाव का प्रयास करने लगे। देर रात 9 बजे तक लोग मुकदमा लिखाने के लिए डटे थे, लेकिन पुलिस ने कोई फैसला नहीं लिया था।
भाजपा से सम्बन्ध रखने वाले युवा नेता की करतूत इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।