बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा ब्लाक के बिजुवा खुर्द में एसएसबी 50वीं वाहिनी के सौजन्य से "एक कदम रोशनी की ओर" कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान से एसएसबी की तरफ से ग्रामीणों को सोलर लाइट और सोलर लैम्प का भी वितरण किया गया।
इस दौरान गैसड़ी विधायक शैलेष सिंह "शैलू" ने कहा कि एसएसबी केवल देश की सुरक्षा ही नहीं करती बल्कि सीमाई क्षेत्र में सामाजिक,सांस्कृतिक व शैक्षिक कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित करती रहती है।उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सोलर लैम्प व सोलर लाइट का वितरण कर एसएसबी ने गरीबों की जिन्दगी में प्रकाश भरने का जो काम किया है वह सराहनीय है।उन्होंने कहा कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश इलाका पिछले जनप्रतिनिधियों की गलत नीतियों के कारण विकास से अछूता रहा है परन्तु अब इस क्षेत्र को विकास की गति को काफी तेज किया जा रहा है।इस।
इस मौके पर 50वीं वाहिनी के सेनानायक रमन श्रीवास्तव ने कहा कि एसएसबी समाज में मौजूद तमाम बुराइयों जैसे महिला उत्पीड़न,अशिक्षा,अस्वच्छता को दूर करने के लिए "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ","स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान","एक कदम रोशनी की ओर" जैसे कार्यक्रम जागरुकता के लिए चलाये जा रहे हैं और यह कार्यक्रम उसी कड़ी में है।कार्यक्रम को एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहसेनानायक जनार्दन मिश्र ने भी संबोधित किया।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत,देशभक्ति प्रस्तुत किया।तिवारी आर्केस्टा ग्रुप के कलाकारों ने भी संगीत का एक शमां बाँध दिया।एसएसबी के जवानों ने असम के बिहू नृत्य को बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया।इस दौरान एसएसबी ने 156 सोलर लैम्प व 12 सोलर लाइट विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को बांटा।इस मौके पर चिकित्सकीय शिविर भी आयोजित हुआ।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी,एसएसबी के डा.दिनेश कुमार,जीएस महर,हराराम,गोविन्द लाल, राकेश,विवेक गिरि,हारुन रसीद,अजहर,राजेन्द्र ओझा,अजीज खाँ आदि लोग मौजूद थे।