इंतज़ार अहमद सिद्धार्थनगर मिश्रोलिया थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में रविवार रात आग से जलकर एक महिला की मौत हो गई।
लोगों के मुताबिक रानू पत्नी राकेश 29 की मौत रविवार रात जलकर हुई है। तिघरा गांव निवासी रामदास प्रजापति के घर उनके छोटे बेटे महेश का गौना रविवार शाम को था। परिजन शादी विवाह के कामकाज में व्यस्त थे। खुशी के माहौल मातम में उस वक्त बदल गया। जब रामदास के घर में अचानक आग लगी जिसमे रानू बुरी तरह जल गई। उपचार के लिए एम्बुलेन्स द्वारा रानू को बांसी ले जाया गया तबतक रानू की मौत हो चुकी थी।
मिश्रोलिया पुलिस ने शव को
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।

