ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तहत कठेला पुलिस चौकी के कठेला गर्वी ग्रामसभा के ब्रह्मपुर टोले के रहने वाले बलराम यादव पुत्र करिया यादव ने गुरुवार को ढ़ेबरुआ थाने में तहरीर देकर गत 20 नवम्बर को थानाक्षेत्र के औदही कलाँ गांव के अमरुद के बाग में लावारिस मिले युवक की लाश को अपना भाई अवधराम पुत्र करिया यादव बताया है।
युवक के मुताबिक उसके भाई का आना-जाना पड़ोस के ही एक गांव की महिला के घर था।युवक ने थाने पर दिये गये तहरीर में बताया कि परिवार में बूढ़े मां-बाप को छोड़कर शेष सभी सदस्य रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहते हैं।उसका लापता भाई गत 09 नवम्बर को उक्त महिला के साथ मुम्बई से घर जाने के लिए निकला था।परन्तु घर वापस नहीं आया और उसकी लाश 20 नवम्बर को अमरुद के बाग में मिली।
इस संदर्भ में ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है।डीएनए जांच के बाद करवा कर उचित कार्यवाई की जायेगी।