डुमरियागंज:शुक्रवार को एटीएम से पैसे निकालने आई एक महिला जालसाजों का शिकार बन गयी। नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आई महिला का कार्ड बदल कर जालसाजों ने 5 बार में 38 हज़ार रुपये निकाल लिए।
पीडिता सेखुई गांव निवासी शहनाज़ पत्नी रहमत ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है की शुक्रवार को वह जब पैसे निकालने एटीएम गयी तो वह मौजूद जालसाजों ने पैसे निकालने में मदद करने के बहाने उनसे एटीएम लिया और कार्ड बदल दिये। जब वह वापस घर लौटी तो उनके मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आया तब जालसाजी का पता चला।