सिद्धार्थनगर : जिला चिकित्सालय में दंत रोग के भले दो चिकित्सक नियुक्त हों। फार्मासिस्ट की तैनाती हो, पर यहां दांत के रोगों से राहत नहीं मिल सकती। यहां आरसीटी की व्यवस्था नहीं है। दांतों का एक्स-रे नहीं हो सकता। दांत के मामूली दर्द से निजात नहीं मिल सकती। सोमवार को इसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को भी परेशान होना पड़ा। वह अपने दांत का दर्द लेकर जिला अस्पताल घूमते रहे, पर उसका उपचार नहीं हो सका। अंत में उन्हें सलाह दी गई कि वह बाहर निजी चिकित्सक से अपना उपचार करावें।
अपर पुलिस अधीक्षक के दांत में अचानक दर्द उठा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हुआ तो वह जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वहां चिकित्सक डा.संजीव दूबे ने उनके दांतों का परीक्षण किया, पर दर्द से कोई राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने आरसीटी के विषय में पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां आरसीटी नहीं हो सकती। अपर पुलिस अधीक्षक ने पूछा कि दांत का उपचार कैसे होगा तो उन्हें जवाब मिला कि उनके सहयोगी रहेंगे तो उनका उपचार हो जाएगा। उन्होंने सलाह दिया कि वह बाहर भी उनसे दिखा सकते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल विचित्र हैं। यहां जब उनके दांत का उपचार नहीं हो सकता तो आम नागरिकों के दांत का उपचार कैसे होता होगा। यहां नियुक्त सीनियर चिकित्सक जो एमडीएस हैं, वह बीडीएस डिग्री धारी अपने जूनियर से दिखाने की सलाह दे रहे हैं। यहां सरकारी के बजाय प्राइवेट में दिखाने की सलाह दी जा रही है।