डुमरियागँज:जिले के युवा कांग्रेस नेता आसिफ़ रिज़वी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बधाई दी।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों ने आसिफ़ रिज़वी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों ने आसिफ़ रिज़वी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर आसिफ़ रिजवी ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका दायित्व पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाया जाए।
इस मौके कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, सेवादल जिलाध्यक्ष डा मोहम्मद वासिफ,अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष डॉक्टर नादिर सलाम, सच्चिदानन्द पाणेय, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, बख्तियार उस्मानी, अशोक गुप्ता, हैदर अब्बास रिज़वी, रानू, सनी, शिबू रियाज मनिहार, फैजान सभासद, सुबराती सभासद, अर्जुन कन्नौजिया, सोशल मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस जईम रिज़वी, मुकेश चौबे, अफजाल मलिक आदि ने बधाई दी।