सद्दाम खान
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी इटवा की अध्यक्षता में खुनियाँव ब्लॉक परिसर में प्रशिक्षण दिया गया।
सिद्धार्थनगर : इटवा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में खुनियांव ब्लॉक परिसर में 162 बीएलओ, 29 सुपरवाइजर को मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एस डी एम ने प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते हुए कहा जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करें नाम जोड़ने में किसी के दबाव में न आयें, किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में बीएलओ की ड्यूटी नहीं कटेगी, ड्यूटी कटने की तीन शर्ते होंगी पहला उस बीएलओ की ड्यूटी कटेगी जिस को रिटायर होने में 6-7 महीना बाकी हो, दूसरा उस महिला की जो गर्भावस्था में हो,तीसरा विकलांग बीएलओ की ड्यूटी कट सकेगी। मतदान केंद्र दूर नहीं होना चाहिए। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और अपनी जिम्मेदारियों का कर्मठता से निर्वहन किया जाए। बीडीओ खुनियांव नीरज कुमार जायसवाल ने कहा कि 1 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं,जिसको पूरी ईमानदारी से करें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत खुनियांवमोहनलाल ने कहा आप सभी प्रशिक्षण में जो कुछ सीखा है उसका भरपूर उपयोग करते हुए सरकार द्वारा दिए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाएं।इसमें ब्लाक रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष खुनियांव अखिलेश मौर्य, दिनेश, माधव मिश्र, राम किशोर, कौशल कुमार, राजेश, राय बहादुर, इमरान, प्रेम नारायण, नीतू श्रीवास्तव, निर्मला पांडेय, जय किशोर, अब्दुर्रहमान, सहित सभी बीएलओ व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर :इटवा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में खुनियांव ब्लॉक परिसर में 162 बीएलओ, 29 सुपरवाइजर को मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एस डी एम ने प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते हुए कहा जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करें नाम जोड़ने में किसी के दबाव में न आयें, किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में बीएलओ की ड्यूटी नहीं कटेगी, ड्यूटी कटने की तीन शर्ते होंगी पहला उस बीएलओ की ड्यूटी कटेगी जिस को रिटायर होने में 6-7 महीना बाकी हो, दूसरा उस महिला की जो गर्भावस्था में हो,तीसरा विकलांग बीएलओ की ड्यूटी कट सकेगी। मतदान केंद्र दूर नहीं होना चाहिए। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और अपनी जिम्मेदारियों का कर्मठता से निर्वहन किया जाए। बीडीओ खुनियांव नीरज कुमार जायसवाल ने कहा कि 1 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में कर रहे हैं,जिसको पूरी ईमानदारी से करें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत खुनियांवमोहनलाल ने कहा आप सभी प्रशिक्षण में जो कुछ सीखा है उसका भरपूर उपयोग करते हुए सरकार द्वारा दिए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाएं।इसमें ब्लाक रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष खुनियांव अखिलेश मौर्य, दिनेश, माधव मिश्र, राम किशोर, कौशल कुमार, राजेश, राय बहादुर, इमरान, प्रेम नारायण, नीतू श्रीवास्तव, निर्मला पांडेय, जय किशोर, अब्दुर्रहमान, सहित सभी बीएलओ व पर्यवेक्षक मौजूद रहे।