सद्दाम खान
बुनकरो की आर्थिक तंगी व सामाजिक उत्पीड़न समाप्त करने के सम्बंध में पीस पार्टी ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर : पीस पार्टी सिद्धार्थनगर जिला इकाई की ओर से राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से दिया गया।
ज्ञापन में प्रदेश के बुनकरों की उपेक्षा आर्थिक तंगी एवं उत्पीड़न समाप्त कराए जाने के संबंध में था। ज्ञापन में मुख्य बिंदु सरकार द्वारा लगाए गए बिजली मीटर को हटाकर पूर्ववत फ्लैट रेट पर प्रति पावर लूम विद्युत चार्ज लेना ,न्यूनतम दर पर बुनकरों को बुनाई सामग्री व कच्चा माल उपलब्ध कराना व सरकार द्वारा बुनकरों को पावर लूम लगाने के लिए आसान किस्तों पर सरकारी ऋण उपलब्ध कराना तथा बुनकरों के उत्पीड़न रोकने व समर्थन मूल्य जारी करके उनके उत्पादन को सरकार द्वारा स्वयं खरीदने की मांग की गई है।
पीस पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हुसैन अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुसैन अहमद ने कहा कि मुल्क की आजादी के बाद से जो भी सरकार सत्ता में आई उन्होंने बुनकरों की उपेक्षा की और उनके साथ उदासीनता बरतते हुए भेदभाव किया।
पीस पार्टी के शोहरतगढ़ विधान सभा अध्यक्ष ओवैद खान ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा भी बुनकर वर्ग के साथ उपेक्षा व भेदभाव तथा उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे बुनकर वर्ग की स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई है।
इस अवसर पर अब्दुल सलाम, वसीम अहमद, जमील अहमद,सलीम भाई, फारूक अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।