सोमवार को खैरी उर्फ झुंगहवा और मटियार गांव के लोगों ने गांव के करीब स्थित बूढी राप्ती नदी में लगभग तीन बजे एक युवती की लाश को तैरते हुए देखा. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
चार घंटे बीत चुके थे. युवती की लाश अब भी नदी में ही तैर रही थी. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुलिस लाश बहकर दूसरे थाना क्षेत्र मे जाने का इंतजार कर रहीं थीं?
झुंगहवा से तैरती हुई लाश शाम सात बजे सोनबरसा पुल के पास पहुंची. फिर दोबारा लोगों ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची और युवती की लाश को गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया.
देखने पर युवती की लाश कुछ घण्टे पहले की लग रही थी. युवती की लाश मिलने के बाद क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई ये जांच का विषय है. अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकीं है.
हम आपको बता दे कि शव बलरामपुर की तरफ से बहती हुई बूढ़ी राप्ती नदी में सोमवार 11 अक्टूबर की शाम पांच बजे के लगभग थाना ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम तिरछहवा के पास पायी गयी है. रंग सावला, मध्यम कद, उम्र करीब 22 वर्ष है और समीज तथा लेगी पहनी है.
