सद्दाम खान
48 घंटे में यदि पुलिस दीपक दूबे हत्याकाण्ड का खुलासा नहीं करती है तो मुख्यमंत्री से होगी शिकायत : विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह
सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ : अगर शोहरतगढ़ पुलिस 48 घंटे के अंदर दीपक दूबे हत्याकांड का खुलासा नहीं करती हो तो वह मुख्यमंत्री,गृह सचिव और डीजीपी इस मामले की शिकायत करेंगे।शोहरतगढ़ पुलिस अपने क्रियाकलाप से प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है।
उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहाली में पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात के समय पुलिस अधीक्षक से बात करते समय कही।शुक्रवार को डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के साथ
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहाली गांव गए मृतक दीपक दुबे के परिजनों से मिले। परिजनों ने दोनों विधायकों से शोहरतगढ़ पुलिस की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया।मृतक युवक के पिता दुखःहरन दूबे ने दोनों नेताओं से कहा कि शोहरतगढ़ पुलिस कभी घटनास्थल पर नहीं गई। यहां तक कि शोहरतगढ़ एसएचओ पीड़ित परिवार के घर न आकर पीड़ित परिवार को ही बार-बार थाने आने का दबाव डाल रहे हैं।
पीड़ित परिवार की व्यथा को सुनकर डुमरियागंज विधायक ने मोबाइल के माध्यम से एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी से बात किया और उन्हें मामले का खुलासा करने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया।दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा,जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,भानु सिसोदिया,रिषभ सिंह,सुरेन्द्र चौहान,रामानंद चौहान,सुग्रीम चौधरी,रामहेत शर्मा,विनोद गौड़,धर्मेंद्र पांडे,पंकज यादव,विनोद यादव,वीरेन्द्र कमलापुरी,जयप्रकाश गौड़,संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ : शोहरतगढ़ पुलिस अगर 48 घंटे के अंदर दीपक दूबे हत्याकांड का खुलासा नहीं करती हो तो वह मुख्यमंत्री,गृह सचिव और डीजीपी इस मामले की शिकायत करेंगे।शोहरतगढ़ पुलिस अपने क्रियाकलाप से प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है।
उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहाली में पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात के समय पुलिस अधीक्षक से बात करते समय कही।शुक्रवार को डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोहाली गांव गए मृतक दीपक दुबे के परिजनों से मिले। परिजनों ने दोनों विधायकों से शोहरतगढ़ पुलिस की विश्वसनीयता पर संदेह व्यक्त किया।मृतक युवक के पिता दुखःहरन दूबे ने दोनों नेताओं से कहा कि शोहरतगढ़ पुलिस कभी घटनास्थल पर नहीं गई।यहां तक कि शोहरतगढ़ एसएचओ पीड़ित परिवार के घर न आकर पीड़ित परिवार को ही बार-बार थाने आने का दबाव डाल रहे हैं।