सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को एकल अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद जयंती युवा पखवारा दिवस मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों और एकल अभियान के आचार्यों के द्वारा संयुक्त रुप से प्रभात फेरी निकाला गया। जो विद्यालय से होते हुए एसबीआई तुलसियापुर पहुंचा। उसके बाद वहां से पूर्वांचल बैंक औदही कलां होते हुए पुनः विद्यालय पर पहुंचा।
इस मौके पर अंचल अभियान के प्रमुख ओमप्रकाश ने एकल अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि
जातिवाद, धर्मवाद से हटकर राष्ट्र का निर्माण करने के लिए सभी को आगे आना होगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत एक शिक्षक वाले विद्यालयों में उपेक्षित और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा दी जाती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि युवा स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है। वह जो चाहे बन सकता है। इसलिए सारा उत्तरदायित्व अपने कंधे पर लेकर स्वयं अपने भाग्य का निर्माण करें। इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस मौके पर संच प्रमुख बब्बू गौतम, विनोद शुक्ल, विजय कुमार सिंह, राम कुमार गुप्ता, सुरजीत चौधरी, अजय यादव, त्रिवेणी गौतम, राहुल, हरिश्चंद्र, मनोज, रामशंकर, क्षमावती, उर्मिला, लीलावती, पूनम विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।