बढ़नी ब्लाक के सिसवा चौराहे पर बुधवार को प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने एनएच 730 से नेपाल सीमा पर स्थित लोहटी तक के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली 40987711.08 रुपये लागत के 08.20 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश की गिरते सम्मान को वापस लाने का काम किया है,जिसे कांग्रेस,सपा और बसपा ने पूरी तरह से खण्डित करने का प्रयास किया था।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लगभग दस करोड़ रुपये की लागत की दो सड़कें दिलाकर सांसद पाल जी ने विकास की गंगा को बढ़ाया है।अगर पाल जी की तरह प्रतापगढ़ का सांसद होता तो हम अपने जिले को सोने की चिड़िया बना देते।प्रतापगढ़ का सांसद न तो अपने दल का है और न ही प्रतापगढ़ की जनता का है।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जो विकास की गति पिछले चौदह वर्षों से रोक रखा था,उस विकास की गति को सही रास्ते पर लाने का काम योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है।
डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि अब जनपद के विकास का अध्याय शुरु हुआ।योगी जी ने जनपद को मेडिकल कालेज का तोहफा दिया है।जनपद की सड़के बन रही हैं।
शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में लगातार कार्य कर रहा हूं।शीघ्र ही बदलाव भी नजर आयेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर तथा संचालन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी,राजेन्द्र पाण्डेय ने भी संबोधित किया।इस दौरान आईएस के अपर अभियन्ता राम सिंह,जेई आनन्द सिंह,एसपी सिंह,उमाशंकर सिंह,
नर्वदेश्वरमणि त्रिपाठी,इसरार अहमद,रामचन्द्र शुक्ल,
सिद्धार्थ पाठक,रामरुप तिवारी,इम्तियाज अहमद,सगीर चौधरी,शिवचन्द भारती,संतोष पासवान,रिंकू श्रीवास्तव,अताउल्लाह मदनी,धनेश्वरी चौधरी,मल्हू,उदयराज यादव आदि लोग मौजूद थे।