सिद्धार्थनगर:त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के बाद जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है. रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
20 अगस्त को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर उपद्रवियों ने गाँव मे जमकर उत्पात मचाया और मामले को साम्प्रदायिक बनाने की भरपूर कोशिश की गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ध्रुवराज की मौत हृदयाघात से होना आया है। इस मामले में पुलिस परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर 12 लोगों को जेल भी भेज चुकी है।
पुलिस के सामने मुश्किल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुवराज की मौत किसी गंभीर चोट से नहीं हुई थी, बल्कि हॉर्ट फेल होने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की जांच में बड़ा रोड़ा होगा क्योंकि आरोपियों को हत्या के मामले में जेल भेजा गया है।
कानून के जानकारों के अनुसार अगर मारपीट में हॉर्ट फेल हुआ हो तब भी हत्या की धारा में केस दर्ज नहीं हो सकता। अब पुलिस को जांच की दिशा भी बदलनी होगी और केस से हत्या की धारा भी हट सकती है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को दोषी सिद्ध करना पुलिस के लिए असान नहीं होगा।

